लाह की खेती से अंजली कच्छप कर रही है आय में वृद्धि
जिला के कर्रा प्रखंड के पहारटोली की अंजली कच्छप एक गरीब परिवार से आती है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आय दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 19 Sep 2023 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें
खूंटी, प्रतिनिधि। कर्रा की पहारटोली की अंजली कच्छप एक गरीब परिवार से आती है। वर्तमान में विकास महिला मंडल, तिरंगा उत्पादक महिला समूह से जुड़ी हैं। अंजली कच्छप ने मछली पालन व लाह खेती का कार्य शुरू किया है। सबसे पहले मछली पालन का कार्य एवं द्वितीय गतिविधि के रूप में लाह खेती भी प्रारंभ की। अंजली कच्छप के पास तीन कुसुम के पेड़ एवं व सात बेर के पेड़ हैं। लेकिन, तकनीकी जानकारी के कारण उचित रूप से लाह की खेती नहीं कर पा रही थीं। हर साल लाह की खेती से एक लाख से डेढ़ लाख रुपए की आमदनी करती है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
