श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस पर सुंदरकांड का पाठ
रांची के चुटिया में प्राचीन श्रीराम मंदिर में अक्षय तृतीया पर स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया। पूजा के बाद आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर की स्थापना 1685 में हुई थी।

रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया के प्राचीन श्रीराम मंदिर में सोमवार को अक्षय तृतीया पर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बिजली के रंग-बिरंगे बल्बों और फूलों से सजे मंदिर में दैनिक पूजा के बाद भोग चढ़ाया गया। इसके बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया। शाम में भक्तों ने मंदिर में दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के विजय साहू ने बताया कि वर्ष 1685 में अक्षय तृतीया के मौके पर मंदिर की स्थापना सह प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ था।अनुष्ठान में जगन्नाथ साहू, अरुण केसरी, आशीष कुमार, छोटू शर्मा, उमंग साहू, कैलाश केसरी, कान्हू पांडे, गोल्डी, संकेत कुमार समेत अन्य की भागीदारी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


