Ranchi News: तोरपा में लता के नगमों से सजी सुरों की महफिल में झूम उठे श्रोता

हिन्दुस्तान, रांची
share

Ranchi News: 01 अक्तूबर खूंटी 06 पी खूंटी के तोरपा स्थित नगर भवन में स्वरांजलि कार्यक्रम में

Ranchi News: तोरपा में लता के नगमों से सजी सुरों की महफिल में झूम उठे श्रोता

Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। बुधवार की शाम तोरपा नगर भवन स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के अमर नगमों से सजा रहा। विद्यार्थी कला संगम की ओर से ‘एक शाम लता के नाम-स्वरांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात आठ बजे से आधी रात तक गीत-संगीत का दौर चला। जैसे ही ‘जब हम न होंगे, जब हमारी खाक पे तुम रुकोगे चलते-चलते...’ के सुर मंच से गूंजे, पूरा नगर भवन तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी मनीष कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, केडीसीए सचिव अवधेश कश्यप, गायिका माधवी मेहर, पुरोहित अनिल मिश्र और धर्मेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ से हुई। इसके बाद माधवी मेहर ने ‘नाम गुम जाएगा’, ‘रहें न रहें हम’, ‘सजना है मुझे सजना के लिए’, ‘ये दिल और उनकी निगाहों के साये’, ‘लग जा गले कि फिर ये मुलाकात हो न हो’ और ‘दिल हुम हुम करे’ जैसे गीत प्रस्तुत किए। वहीं माला एले ने ‘ऐसा समा न होता’, ‘तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा’, ‘दिल तो है दिल’ और ‘जिंदगी प्यार का गीत है’ गाकर वाहवाही लूटी।

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति

स्थानीय गायिका सुनयनी दास ने ‘तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा’ प्रस्तुत किया। मशहूर डांसर रीमा ठाकुर ने ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘परदेसिया ये सच है पिया’ और ‘मारा ठुमका बदल गई चाल मितवा’ पर नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। वहीं बीडीओ नवीन चंद्र झा ने ‘मेरी हंसनी’ और ‘पल पल दिल के पास’ गाकर समां बांधा। स्थानीय लोकगायक डॉ. लक्ष्मी नारायण बडाइक ने नागपुरी गीत ‘डोंगा तोर हिलेला डोलेला’ और ‘नदिया तेज बहे धार’ प्रस्तुत किया। मौके पर जिप सदस्य सुशांति कोंगाडी, मुखिया शिशिर तोपनो, सांसद प्रतिनिधि शमशुद्दीन अंसारी, अजय गुप्ता, तुलसी भगत, विनोद भगत, विशु गुड़िया, विजय भगत, इमानुएल तोपनो, दीपक तिग्गा, ज्ञान हंस ओझा, मनोज जैन, विकास मिश्रा, ओमप्रकाश चौधरी, श्रवण साहू, विजय बडाईक सहित सैकड़ों संगीत प्रेमी उपस्थित थे।

सफल आयोजन

आयोजन को सफल बनाने में विद्यार्थी कला संगम के संतोष जायसवाल, सतीश शर्मा, कलीम खान, सचिन आदि का योगदान रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कार्यक्रम का नाम क्या था?−
कार्यक्रम का नाम 'एक शाम लता के नाम-स्वरांजलि' था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: तोरपा में लता के नगमों से सजी सुरों की महफिल में झूम उठे श्रोता