अमृत सरन लकड़ा बने कडरू पेरिश के अध्यक्ष
सीएनआई कडरू पेरिस में रविवार को काफी उत्साह का माहौल नजर आया। सीएनआई डोरंडा-कडरू पेरिस के अलग होने के बाद पहली बार चर्च में पेरिस कमेटी का चुनाव हुआ। मौके पर चर्च के सभी सदस्यों ने मनोनीत सदस्यों के...
सीएनआई कडरू पेरिस में रविवार को काफी उत्साह का माहौल नजर आया। सीएनआई डोरंडा-कडरू पेरिस के अलग होने के बाद पहली बार चर्च में पेरिस कमेटी का चुनाव हुआ। मौके पर चर्च के सभी सदस्यों ने मनोनीत सदस्यों के लिए बढ़-चढ़कर वोट किया। देर शाम तक चले चुनाव में अमृत सरन लकड़ा 203 मत से विजेता चुने गए। सदस्यों ने उनके परिस मत जीतने पर पीपी कुजूर को शुभकामनाएं दीं। नवनिर्मित कडरू पेरिस में सुबह प्रभुभोज के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पेरिस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों का नाम चयनित किया गया था। डॉ अनुज तिग्गा ने बताया कि पेरिस में 21 सदस्यीय पेरिस कमेटी गठित की जाएगी, जिनमें से 15 सदस्य मतदान से चुने जाएंगे, जबकि तीन सदस्य बिशप की ओर से मनोनीत और तीन सदस्य पूर्व के चर्च पदाधिकारी चुनेंगे। इसके अलावा कमेटी में डब्ल्यूएफसीएस और डीसीवाईएम से अध्यक्ष, सचिव और संडे स्कूल के अधीक्षक सदस्य होंगे। पेरिस कमेटी चुनाव में पेरिस के अधिकतम सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। रेह्व केएम फिलिप की देखरेख में वोटों की गिनती की गई। पल्ली पुरोहित रेह्व सैम्यूएल नाग ने सभी सदस्यों को मिले वोट की जानकारी दी। सबसे अधिक 203 वोट के साथ अमृत सरन लकड़ा अध्यक्ष चुने गए। वहीं अंबर हेंब्रम को 201, अनमोल खलखो को 200, जोनाथन केरकेट्टा को 199 और सुनिल तिग्गा को 192 वोट मिले।