ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअक्षय नवमी पर हुई आंवला वृक्ष की पूजा

अक्षय नवमी पर हुई आंवला वृक्ष की पूजा

सुख-समृद्धि और वंश वृद्धि की कामना की

अक्षय नवमी पर हुई आंवला वृक्ष की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 06 Nov 2019 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी पर मंगलवार को राजधानी में सनातनी समाज की ओर से अक्षय नवमी मनायी गयी। पुनर्जन्म के बंधन से मुक्ति का व्रत अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। शहर के विभिन्न इलाकों में पारम्परिक वेशभूषा में सुहागिनों ने आंवला वृक्ष की पूजा की। पूजा के बाद व्रतधारियों ने श्रीविष्णु से अखंड सौभाग्य, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली, संतान एवं ऐश्वर्य की कामना की। कई स्थान पर पूजा के बाद आवंला वृक्ष की छांव में ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। इसके बाद भक्तों ने सामर्थ्य के मुताबिक उन्हें दान देकर विदा किया किया। कई भक्तों ने परिवार के सदस्यों के साथ आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। हरमू रोड में रांची गौशाला, सुकुरहूट्टू गौशाला, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी इस मौके पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। भक्तों ने गो सेवा भी की।

द्वापर युग की शुरुआत एवं युगादि तिथि होने पर कई लोगों ने शुभ कार्य आरंभ किया। धर्मशास्त्र के मुताबिक परम्परानुसार लोगों ने अक्षय नवमी पर पूजा-पाठ, तर्पण एवं अन्नादि के अलावा गो, भूमि, स्वर्ण, द्रव्य, वस्त्र, रत्न आदि का दान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें