Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAmit Shah Urged to Focus on Jharkhand s Tourism and Economy Amid Safety Concerns
कश्मीर छोड़ झारखंड की चिंता करें वित्त मंत्री : आदित्य साहू

कश्मीर छोड़ झारखंड की चिंता करें वित्त मंत्री : आदित्य साहू

संक्षेप:

झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे वित्त मंत्री के पत्र पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन वर्तमान स्थितियों...

Oct 27, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कश्मीर के पर्यटन और अर्थव्यवस्था की चिंता करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पत्र पर भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा है कि झारखंड को प्रकृति ने हजार हाथों से संवारा है। राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन राज्य की जो हालत बन गई है, उसमें न कोई पूंजी निवेश के लिए आएगा, न उद्योग-धंधे लगाएगा और न परिवार संग घूमने आना चाहेगा। ऐसे में वित्त मंत्री को कश्मीर छोड़कर झारखंड के पर्यटन और अर्थव्यवस्था की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए जनता से वोट लेने वाली हेमंत सरकार आज लोगों को निराश और हताश कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, लूट, सामूहिक बलात्कार, अवैध खनन जैसी वारदातें आम हो गई हैं। अस्पतालों की स्थित भयावह है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। जेल या विदेश से भी राज्य के व्यवसायियों को बीडीओ कॉल करके करोड़ों में फिरौती मांगी जा रही है। आज राज्य में आम या खास आदमी कोई भी सुरक्षित नहीं। ऐसे में वित्त मंत्री को विकसित एवं अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने की चिंता करनी चाहिए।