10 हजार के निजी मुचलके व दो जमानतदारों पर जमानत
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची में डोरंडा थाना के एक आपराधिक मामले में आरोपी अमन यादव को अदालत में पेश नहीं होने के कारण फिर से जमानत मिल गई है। एजेसी-18 कुलदीप की अदालत ने 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर रिहा करने का आदेश दिया। पहले उसे 10 मार्च 2026 को आरोप गठन के समय उपस्थित नहीं होने पर जमानत रद्द की गई थी।

रांची। डोरंडा थाना से जुड़े एक आपराधिक मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तार आरोपी अमन यादव को फिर से जमानत मिल गई है। एजेसी-18 कुलदीप की अदालत ने आरोपी को 10 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत को बताया गया कि अमन को पहले जमानत मिली थी, लेकिन 10 मार्च 2026 को आरोप गठन के दौरान वह शारीरिक रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर गैर जमानती वारंट जारी किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


