संस्थान की उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हैं पूर्व छात्र: कुलपति

Feb 14, 2026 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों का द्विवार्षिक मिलन समारोह बीएयू परिसर में शुरू हुआ। 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और संस्थान के विकास में सहयोग का संकल्प लिया। कुलपति ने संयुक्त पूर्व छात्र संगठन बनाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए।

संस्थान की उत्कृष्टता को आगे बढ़ाते हैं पूर्व छात्र: कुलपति

रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) परिसर में रांची एग्रीकल्चर कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों का दो दिवसीय द्विवार्षिक मिलन समारोह शनिवार से प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी स्मृतियां साझा कीं और संस्थान के विकास में सहयोग का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने पूर्व छात्रों को संस्थान का सच्चा राजदूत बताते हुए कहा कि किसानों की सेवा और अनुसंधान नवाचारों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कॉलेज-वार संघ के स्थान पर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों का एक संयुक्त पूर्व छात्र संगठन बनाने का सुझाव दिया, ताकि आपसी समन्वय और छात्र मार्गदर्शन को नई दिशा मिल सके।

कुलपति ने अलूमनाई वेबसाइट को वर्षभर सक्रिय रखने और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। संवाद सत्र के दौरान पूर्व छात्रों ने प्रिसिजन एग्रीकल्चर, जैविक खेती और कृषि-उद्यमिता पर अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 28 विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में विद्यार्थी संघ की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती, सचिव डॉ अरुण कुमार तिवारी, कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही सहित अन्य शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।