ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीअशोक नगर में जमीन लेकर छोड़ने वालों का आवंटन रद्द किया जाएगा, जांच के निर्देश

अशोक नगर में जमीन लेकर छोड़ने वालों का आवंटन रद्द किया जाएगा, जांच के निर्देश

राजधानी के पाॅश इलाका अशोक नगर में 40 वर्ष से जमीन लेकर छोड़ने वालों का आवंटन रद्द किया जाएगा। अशोक नगर में कुल 508 प्लाॅट हैं, जिसमें से 20 प्रतिशत प्लाॅट खाली हैं। राज्य सहयोग समितियां के निबंधक ने...

अशोक नगर में जमीन लेकर छोड़ने वालों का आवंटन रद्द किया जाएगा, जांच के निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 06 Aug 2020 10:42 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी के पाॅश इलाका अशोक नगर में 40 वर्ष से जमीन लेकर छोड़ने वालों का आवंटन रद्द किया जाएगा। अशोक नगर में कुल 508 प्लाॅट हैं, जिसमें से 20 प्रतिशत प्लाॅट खाली हैं। राज्य सहयोग समितियां के निबंधक ने इन खाली पड़े जमीनों की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही जरूरत लंबे समय से खरीद कर छोड़े गए जमीन का फिर से आवंटन करने का भी निर्देश दिया गया है। बताया गया कि यह जमीन घर बनाने के लिए दिया गया था, नाकि इसे लेकर छोड़ व्यवसाय करने को दिया गया है। निबंधक ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि अशोक नगर सर्विसेज को-आॅपरेटिव हाउसिंग सोसाईटी के क्रियाकलापों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपे। इसके अलावे सहयोग समितियों के जिला अंकेक्षक पदाधिकारी को सोसाईटी अंकेक्षण कराने का भी निर्देश दिया है। निबंधक ने अशोक नगर के एक निवासी की शिकायत के आलोक में यह दिशा-निर्देश दिया है।

हाउसिंग सोसाईटी में खुले होटल की भी होगी जांच:

अशोक नगर के अंदर खुले होटल की भी जांच करने का निर्देश दिया गया है। जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोक नगर रोड नंबर चार में जिस तरह से होटल खुले हैं, उसे संदेह की नजर से देखा जा रहा है। इस तरह होटल खुलना कई सवालों को खड़ा कर रहा है। निर्देश के अनुसार इसकी गहन जांच की जाएगी और यह जाना जाएगा कि आखिर सड़क से लेकर होटल किस तहर से अधिकृत किया या बनाया गया है। इसमें जो भी लापरवाह करने वाले होंगे उसके विरुद्ध नियमत कार्रवाई की जाएगी।

अशोक नगर की स्थिति पर कई शिकायतें लिखी गई है:

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोसाईटी के वर्तमान निदेशक मंडल अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। आम सभा द्वारा नियुक्त जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए गठित उप समिति ने अपना प्रतिवेदन जनवरी 2020 में ही समपर्तित कर दिया है। इसके बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इस कारण काॅलोनी के लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि यह स्थिति तब है जब काॅलोनी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। काॅलोनी और पार्कों में अब तक रेन वाटर हावेसेंटिंक सिस्टम का निर्माण नहीं किया गया है। इसके कारण बारिश का पानी बर्बाद हो रहा है। अशोक नगर क्लब सोसाईटी के अधीन है, लेकिन खर्च का हिसाब रखना सोसाइटी के अधीन नहीं है। जिसका लाभ सोसाइटी के सदस्यों को नहीं होता है। काॅलोनी में महेश्वरी स्कूल चल रहा है जिसके कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव पिछले 20 वर्षों से नहीं हुआ है। इसके कारण स्कूल पर अवैध लोगों का कब्जा हो गया है। सोसाईटी का कोई वेबसाइट नहीं है जिसके कारण कर धारकों की कोई जानकारी सदस्यों को नहीं मिलती है। काॅलोनी में सड़क का घटिया निर्माण किया गया है, सड़क बनने के साथ ही टूटने लगा है। 65 साल से अधिक उम्र के कर्मचारी भी सोसाइटी में कार्यरत हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें