ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची22 जिलों के अल्पसंख्यक विद्यालयों का वेतन आवंटित

22 जिलों के अल्पसंख्यक विद्यालयों का वेतन आवंटित

गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन सरकार ने जारी कर दिया है। यह वेतन वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए प्रथम किस्त के रूप में 69 करोड़ 96 लाख रुपये 22 जिलों के...

22 जिलों के अल्पसंख्यक विद्यालयों का वेतन आवंटित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 21 Jul 2019 02:21 AM
ऐप पर पढ़ें

गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन सरकार ने जारी कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए प्रथम किस्त के रूप में 69 करोड़ 96 लाख रुपये 22 जिलों के लिए आवंटित किए गए। यह जानकारी झारखंड अल्पसंख्यक व सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव निरंजन कुमार सांडिल ने दी। जिन जिलों के लिए राशि आवंटित की गई है, उनमें बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, देवघर, धनबाद, दुमका, गढ़वा, गिरीडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जमशेदपुर, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, रांची, साहेबगंज और सिमडेगा शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें