ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनिजी दस्तावेज का फर्जी तरीके से प्रयोग का आरोप लगाया

निजी दस्तावेज का फर्जी तरीके से प्रयोग का आरोप लगाया

रांची। वरीय संवाददाता रांची में मीडिया हाउस से संबद्ध और कांके रोड के चांदनी...

निजी दस्तावेज का फर्जी तरीके से प्रयोग का आरोप लगाया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 24 Sep 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवाददाता

रांची में मीडिया हाउस से संबद्ध और कांके रोड के चांदनी चौक निवासी अरूप चटर्जी ने एक फर्म पर निजी दस्तावेज का प्रयोग कर कंपनी का निदेशक बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि राजस्थान के जयपुर जगतपुरा महादेवनगर से संचालित फर्म बालकृष्णा ऑयल एंड ल्यूब्रिकेंट्स एलएलपी ने उन्हें पहले निदेशक बनाया और फिर आठ दिन बाद उस पद से हटा दिया। निदेशक बनाने में फर्म ने उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड का फर्जी तरीके से प्रयोग किया। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब उन्होंने इसी माह 23 तारीख को आईटी रिटर्न दाखिल करने के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार कर रहे थे। एमसीए पोर्टल पर यह पाया कि उन्हें फर्म में निदेशक बनाया गया है। इधर, थानेदार अवधेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की गहराई से छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें