ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीविधानसभा की समितियों की सभी बैठकें स्थगित

विधानसभा की समितियों की सभी बैठकें स्थगित

झारखंड विधानसभा के कई विधायकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों व उनके परिजनों को कोरोना संक्रमण हुआ है। कुछ के निधन की सूचना भी विधानसभा को प्राप्त हुई...

विधानसभा की समितियों की सभी बैठकें स्थगित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 27 Apr 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो

झारखंड विधानसभा के कई विधायकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों व उनके परिजनों को कोरोना संक्रमण हुआ है। कुछ के निधन की सूचना भी विधानसभा को प्राप्त हुई है। इस स्थिति को मद्देनजर रखते हुए झारखंड विधानसभा की विभिन्न समितियों की समीक्षात्मक एवं विभागीय बैठकों के साथ अन्य सभी बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के आदेश से सचिवालय के उप सचिव नवीन कुमार की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा झारखंड विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कार्यालय के प्रधान या वरीय अधिकारी अति आवश्यक कार्य संपादित करने के लिए बुला सकते हैं। विधानसभा के अतिथि गृह को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। विधानसभा की शेष व्यवस्था यथावत रहेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें