ग्रामीण बैंकों का अस्तित्व बचाने का हुंकार

Feb 14, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

दो दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन देशभर से आए बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अस्तित्व को बचाने और सरकार की ‘निजीकरण समर्थक’ नीतियों के खिल

ग्रामीण बैंकों का अस्तित्व बचाने का हुंकार

रांची, संवाददाता। मोराबादी स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में शनिवार को ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की 13वीं त्रैवार्षिक केंद्रीय परिषद का सम्मेलन हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन के पहले दिन देशभर से आए बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के अस्तित्व को बचाने और सरकार की ‘निजीकरण समर्थक’ नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भी मौजूद रहे। फेडरेशन के महासचिव सृजन कुमार पाल ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची का यह ऑडिटोरियम संगठन के लिए भावनाओं का केंद्र है। ठीक 39 साल पहले फेडरेशन का स्थापना सम्मेलन इसी स्थान पर हुआ था।

उन्होंने कहा, आज जब हम दोबारा यहां जुटे हैं, तब बैंकिंग उद्योग एक अनिश्चित दौर से गुजर रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।