
धनबाद में होगा अखिल भारतीय समाचार पत्र विक्रेता सम्मेलन
रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय समाचार पत्र विक्रेता सम्मेलन 16 और 17 अगस्त को धनबाद में होगा। इसमें 22 राज्यों के प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। सम्मेलन में कोरोना के बाद समाचार पत्र व्यवसाय में आए...
रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय समाचार पत्र विक्रेता सम्मेलन का आयोजन 16 और 17 अगस्त को धनबाद के बुद्धा लॉन, हीरक रोड, सुगियाडीह में किया जाएगा। इसमें देश के 22 राज्यों से प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कोरोना महामारी के बाद समाचार पत्र व्यवसाय में आए बदलाव, भविष्य की चुनौतियों तथा विक्रेताओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। 16 अगस्त की सुबह 11 बजे सम्मेलन का उद्घाटन हब इंडिया रियलिटी के पंकज कुमार और स्थानीय संगठन के संरक्षक रणविजय सिंह करेंगे। इसके बाद देशभर के संगठन प्रतिनिधि और प्रिंट मीडिया के पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे। दोपहर के सत्र में संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

17 अगस्त को आमंत्रितों के सम्मान में ‘वितरक सम्मान रैली का आयोजन होगा। इसके साथ ही विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम भी होंगे। रांची से सामुदायिक संघ झारखंड के अध्यक्ष रिंकू वर्मा, कोषाध्यक्ष सतेंद्र सिन्हा और महामंत्री सुशील बर्मा सहित कई प्रतिनिधियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन की मेजबानी राष्ट्रीय वितरक मंच और धनबाद समाचार पत्र विक्रेता समिति द्वारा की जा रही है। समिति अध्यक्ष राम रक्षा सिंह ने सम्मेलन के सफल आयोजन का संकल्प व्यक्त किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


