सजावटी सामान और भगवान के वस्त्र के मांग अधिक

Oct 07, 2025 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में अग्रेसन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच सृजन शाखा द्वारा दो दिवसीय सृजन स्पार्कल मेला आयोजित किया गया। दीपावली के अवसर पर महिला उद्यमियों ने सजावटी सामान, रंग-बिरंगे तोरण, कैंडल, और...

सजावटी सामान और भगवान के वस्त्र के मांग अधिक

रांची, वरीय संवाददाता। अपर बाजार स्थित अग्रेसन भवन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सृजन स्पार्कल मेला संपन्न हुआ। दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए मेले में आई महिला उद्यमियों ने कई प्रकार के सजावटी सामान लाई हैं। पूजा के लिए भगवान के वस्त्र ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। घरों को नया लुक देने के लिए आकर्षित डिजाइनों में बने रंग-बिरंगे तोरण व बंदनवार सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। मेले के अंतिम दिन भी ग्राहक विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों की खरीदारी करते नजर आ रहे थे। कृत्रिम रंगोली की डिजाइन व कैंडल युवतियों और बच्चों लुभा रही है।

डिजाइनर सूट व फैंसी साड़ियों की भी खरीदरी हुई। ग्राहकों ने फूड कोर्ट में लगे व्यंजनों का भी स्वाद लिया। कार्यक्रम में रीना अग्रवाल, नीरा बथवाल, रूपा अग्रवाल, निधि सर्राफ व अन्य उपस्थित थी। मेले के आयोजन में अमिता केडिया, राशी सरावगी‌, सोनल अग्रवाल, श्वेता सरावगी, शालू सिंघानिया, नम्रता बागला, अनामिका केडिया, आकृति सिंघानिया, सोनम सरावगी, शिखा सुरेका, सोनल जैन, सपना अग्रवाल, श्रेया सर्राफ, निधि इंदौरिया, निकीता पाटोदिया, सुप्रिया पाटोदिया, नुपूर सरावगी, दीपा हेतमसरिया, दीपिका नारसरिया, प्रीति हेतमसरिया और पूजा पोद्दार शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;