किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया किसान मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया

किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया

राहे/सोनाहातू, हिटी। अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस शनिवार को राहे व सोनाहातू प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी नई कृषि बाजार नीति रद्द करने, एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि किसान सभा की स्थापना 1936 में लखनऊ में हुई थी और इसका गौरवशाली आंदोलनकारी इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि बरली विद्रोह, तेलंगाना आंदोलन, तेभागा आंदोलन और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 13 माह का आंदोलन इसके प्रमुख उदाहरण हैं। कार्यक्रम राहे, सोनाहातू, ठूगरुडीह, कटियाडीह, महेशपुर, पुरनानगर व नुरू गांव में आयोजित हुआ।

मौके पर विशंभर महतो, जयपाल सिंह मुंडा, रतन महतो, रंगोवती देवी, शोभाराम महतो, पांडू राम मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।