ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीदिनभर चला वाहन चेकिंग अभियान,डीएसपी और थानेदार पिकनिक स्पॉट पर रहेंगे तैनात

दिनभर चला वाहन चेकिंग अभियान,डीएसपी और थानेदार पिकनिक स्पॉट पर रहेंगे तैनात

ने नए साल को देखते हुए गुरुवार की सुबह से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसके कई लोगों से जुर्माना लिया गया और कई लोगों का वाहन जप्त किया गया। विशेष रुप...

दिनभर चला वाहन चेकिंग अभियान,डीएसपी और थानेदार पिकनिक स्पॉट पर रहेंगे तैनात
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 01 Jan 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। वरीय संवादाता

रांची पुलिस ने नए साल को देखते हुए गुरुवार की सुबह से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों से जुर्माना लिया गया और कई लोगों का वाहन जप्त किया गया। विशेष रूप से पुलिस ने खेलगांव, रातू रोड, लालपुर और सदर इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने खेलगांव में कई लोगों को पकड़ा जो नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। सभी का वाहन जप्त कर खेलगांव थाना में रखा गया।

वाहन मालिकों से कहा गया कि शुक्रवार को वह वाहन का दस्तावेज लाकर थाना में दिखाने के बाद वाहन ले जा सकते हैं। एसएसपी सुरेंद्र झा ने बताया कि जिले के सभी डीएसपी और थानेदारों को आदेश दिया गया है कि एक जनवरी की देर रात तक वह सड़क पर मौजूद रहेंगे और खुद वाहन चेकिंग अभियान चलाएंगे। लापरवाही करने वाले किसी वाहन चालक को किसी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। इसके अलावा कंट्रोल रूम से वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पिकनिक स्पॉट पर मौजूद रहेंगे डीएसपी और थानेदार

एसएसपी का कहना है कि जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर डीएसपी और थानेदार मौजूद रहेंगे। पिकनिक स्पॉट पर जो भी हंगमा करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिकनिक स्पॉट पर सादे लिबास में भी पुलिस को तैनात किया गया है। हालांकि गुरुवार को कई पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ नहीं थी। शुक्रवार को सभी पिकनिक स्पॉट पर लोगों के आने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें