नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें आजसू कार्यकर्ता : सुदेश

नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें आजसू कार्यकर्ता : सुदेश

संक्षेप:

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची महानगर की बैठक, वार्ड और गली तक पहुंचकर आम जन की आवाज को आगे बढ़ाएं

Sep 07, 2025 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू सुप्रीमा सुदेश महतो की अध्यक्षता में रविवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची महानगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची महानगर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि संगठन विस्तार के साथ-साथ प्रत्येक वार्ड और गली तक पहुंचकर आम जन की आवाज को आगे बढ़ाएं। सभी कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीर नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ओबीसी आरक्षण को समाप्त कर बड़ी आबादी को उनके अधिकार से वंचित किया गया है। इस विषय पर आजसू पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय के निर्देशानुसार ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को सुनिश्चित कराया। लेकिन सरकार नगर निकायों में सही ढंग से प्रक्रिया पूरी करने की इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही है। कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के विषय पर भी चर्चा हुई। इस पर सुदेश महतो ने कहा कि यह केवल एक वर्ग की नहीं, बल्कि उन तमाम समुदायों की मांग है, जो लंबे समय से अपने अधिकार से वंचित हैं। बड़े समुदायों को अलग-थलग रखकर न्याय नहीं किया जा सकता। पार्टी का स्पष्ट मत है कि सभी वंचित समाजों को उनका हक मिलना चाहिए। बैठक में घर वापसी कार्यक्रम के तहत हरित पार्टी के कोकर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लाल महतो एवं उनकी टीम, तथा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रांची विश्वविद्यालय विक्की वर्मा आजसू परिवार में शामिल हुए। सिर्फ कागजों में योजनाएं, जमीन पर नतीजे शून्य विस्थापन के मुद्दे पर भी उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की। कहा कि पिछले सौ वर्षों से खनन कार्य चल रहा है, आज तीसरी पीढ़ी अपने अधिकार की मांग कर रही है, लेकिन सरकार केवल कागजी आंकड़ों के सहारे आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। उन्होंने मांग की कि विस्थापन संबंधी विषयों पर विचार और समाधान के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाए। वर्तमान आयोग आधिकारविहीन बनाया गया है। बैठक में बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, रांची महानगर अध्यक्ष सह केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, जितेंद्र सिंह, सरजीत मृधा, कुमुद वर्मा, नईम अंसारी, मनोज महतो, निर्मल उरांव, मुकुंद मेहता, जितेंद्र सिंह, सीमा सिंह, प्रभा महतो, ओम वर्मा, मेरी तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा, सत्येंद्र सिंह, विजेता वर्मा तथा केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान आदि उपस्थित थे।