पेयजल, शिक्षा और जमीन समस्या पर होगा आंदोलन : सुदेश महतो

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

सोनाहातू में आजसू पार्टी की बैठक सोनाहातू - प्रखंड के माही हॉल में प्रखंड आजसू,बीएलओ 2,युवा आजसू,महिला पंचायत प्रभारी का संयुक्त बैठक मंगलवार को संप

पेयजल, शिक्षा और जमीन समस्या पर होगा आंदोलन : सुदेश महतो

सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड में आजसू, बीएलओ टू, युवा आजसू और महिला पंचायत प्रभारी की संयुक्त बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पेयजल, शिक्षा और जमीन से जुड़ी समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आंदोलन की तैयारी तेज करने को कहा। साथ ही बीएलओ टू सदस्यों से बूथ स्तर पर लोगों को जोड़ने की बात कही। बैठक में पेयजल, शिक्षा और जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर जल्द आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर केंद्रीय कमिटी के जयपाल सिंह, सुशील महतो, संजय सिद्धार्थ, बबलू खान, सूकरा मुंडा, श्याम महतो, सुषेण प्रमाणिक, रमेश सिंह मुंडा, फणीभूषण मुंडा, विपत्त भंजन सिंह मुंडा, वीरेंद्र मुंडा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।