अंश-अंशिका को खोजने वाले को सुदेश ने किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने लापता भाई-बहन अंश और अंशिका को सुरक्षित बरामद करने में मदद करने वाले युवाओं को सम्मानित किया। सम्मान समारोह आजसू पार्टी के कार्यालय में आयोजित किया गया। महतो ने युवाओं की सराहना की और राज्य सरकार से लापता बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई की अपील की।

अंश-अंशिका को खोजने वाले को सुदेश ने किया सम्मानित

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने रांची के धुर्वा क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को सकुशल बरामद करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, रांची में आयोजित किया गया। डब्लू साहू, सचिन प्रजापति, सन्नी नायक, सुनील प्रजापति, अंशु दांगी, राकेश दत्ता, भानु मुखिया, दिवाकर नायक, महादेव जायसवाल समेत पूरी टीम को आजसू प्रमुख ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सुदेश महतो ने इन युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे जागरूक और संवेदनशील लोग ही असली बदलाव लाते हैं।

जिन्होंने बच्चों की तलाश में सक्रिय भूमिका निभाई और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की, वे सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि लापता बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएस ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।