आजसू का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला

Nov 11, 2025 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

आजसू का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह से मिला। उन्होंने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा को मानविकी संकाय में शामिल करने की मांग की, ताकि नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों को रिसर्च गाइड मिल सके। कुलपति ने आश्वासन दिया कि इन विषयों के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी की जाएगी।

आजसू का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला

रांची, विशेष संवाददाता। आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ डीके सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा को मानविकी संकाय में शामिल करने का आग्रह किया, ताकि नेट/जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रिसर्च गाइड मिल पाएं। कुलपति ने आश्वास्त किया कि इन विषयों के नामांकन के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, सौरभ शर्मा ,प्रताप सिंह, रवि रोशन, योगेश, अमन महतो, अभिषेक, सुमित शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।