स्वास्थ्य केंद्रों के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करें : अजय सिंह

Feb 06, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

15 में वित्त आयोग और पीएम-अभीम की समीक्षा, राशि शीघ्र खर्च कर कार्यों को पूरा करने की हिदायत

स्वास्थ्य केंद्रों के अधूरे निर्माण को जल्द पूरा करें : अजय सिंह

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने एचएससी, पीएचसी, बीपीएचयू, आईपीएच और अन्य स्वास्थ्य इकाइयों के निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी निर्माण कार्य बाधित है, वहां तुरंत कारणों की पहचान कर निर्माण पूरा कराया जाए। साथ ही यदि कई स्थानों पर ऐसे स्वास्थ्य केंद्र हैं, जिनका निर्माण पूरा होने के बावजूद फंक्शनल नहीं हैं, तो ऐसे सभी मामलों में तत्काल स्थिति का आकलन कर केंद्रों को कार्यशील किया जाए। उन्होंने अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की राशि को भी शीघ्र खर्च कर विकास कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी।

अपर मुख्य सचिव शनिवार को अपने कार्यालय में जिला के उप विकास आयुक्तों के साथ 15वें वित्त आयोग एवं पीएम-अभीम (प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन) की समीक्षा कर रहे थे। विगत 02 फरवरी को उन्होंने सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक की थी। जिसमें सभी को दोनों योजनाओं की राशि के कर्म खर्च पर चेतावनी दी गयी थी। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज और उप सचिव ध्रुव प्रसाद के साथ केपीएमजी के लालमोहन उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।