सिल्ली में एसआईआर को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

Jan 16, 2026 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सिल्ली स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्र प्रभारियों की बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची की पुनरीक्षण प्रक्रिया पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सिल्ली में एसआईआर को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में आजसू पार्टी सिल्ली नगर समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने और जनता से निरंतर संपर्क में रहने का आह्वान किया।

बैठक में सुदेश महतो ने प्रदेश में प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नगर स्तर के कार्यकर्ताओं और प्रभारियों को एसआईआर की प्रक्रिया, उद्देश्य और इसके महत्व की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि नगर के सभी प्रभारी किस प्रकार अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर से संबंधित कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक संपन्न करेंगे। इस अवसर पर नगर प्रभारी गौतम कृष्णा साहू, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, नगर अध्यक्ष भरत देव साय सहित सभी वार्डों के प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में सभी ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।