ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची एयरपोर्ट पर विमानयात्री की मौत

रांची एयरपोर्ट पर विमानयात्री की मौत

रांची से दिल्ली के लिए निकले एक दंपति के लिए शुक्रवार का दिन सबसे खराब रहा। डोरंडा के अंजलि अपार्टमेंट निवासी निर्मल कुमार राज को दिल्ली जाना था, लेकिन अब शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा...

रांची एयरपोर्ट पर विमानयात्री की मौत
संवाददाता,रांचीSat, 03 Jun 2017 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची से दिल्ली के लिए निकले एक दंपति के लिए शुक्रवार का दिन सबसे खराब रहा। डोरंडा के अंजलि अपार्टमेंट निवासी निर्मल कुमार राज को दिल्ली जाना था, लेकिन अब शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। 
55 वर्षीय निर्मल को शुक्रवार को पत्नी पूनम के संग शाम में दिल्ली जाना था। वह चार बजे से पहले ही बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चेकिंग और बोर्डिंग के लिए आ गए थे। लगेज चेकिंग के समय उनके सामान में बुलेट (गोली) होने के कारण एयर एशिया के अधिकारियों ने आपत्ति जतायी। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि  बुलेट गलती से उनके साथ आ गया है। इसका लाइसेंस उनके पास है, जो घर में है। अधिकारियों के कहने पर वह लाइसेंस लाने के लिए घर 
चले गए। 
घर से वापस आकर एयरपोर्ट पर एयर एशिया के अधिकारियों को लाइसेंस दिखाया। एयर एशिया के अधिकारियों ने नियमानुसार ने उन्हें पांच हजार रुपए जमा करने को कहा। इस पर उन्होंने असमर्थता जताते हुए बुलेट और लाइसेंस घर में रखने के लिए सुविधा मांगी। शाम पांच बजे एयर एशिया ने एक स्टॉफ को उन्हें बाइक से घर छोड़ने के कहा। वापस एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बाइक पार्किंग के दौरान निर्मल बेहोश गए।
घटना के बाद एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद चिकित्सक आए और उन्हें तत्काल  बड़े अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया। लेकिन एंबुलेंस आने में देरी होने की वजह से उन्हें एक निजी टैक्सी से राज अस्पताल लाया गया। एंबुलेस की आस में अस्पताल पहुंचने देर हो गई।  अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब तक उनके कई परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें