
एआई से इस्पात क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने पर सेल ने की लंबी चर्चा
रांची में एक सेमिनार में इस्पात उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर चर्चा की गई। सेमिनार में उत्पादकता, सुरक्षा और निर्णय-निर्माण में सुधार के लिए एआई के लाभों पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने लागत में कमी और ग्राहक संतोष के लिए एआई के महत्व पर प्रकाश डाला।
रांची, संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के इनहाउस कंसल्टेंट, सेंटर फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से सेल सैटेलाइट टाउनशिप के इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल में शनिवार को आयोजित सेमिनार में एआई की मदद से इस्पात क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने पर मंथन किया गया। ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल विषय पर आयोजित इस सेमिनार में विभिन्न टेक्नोलॉजी पार्टनर्स ने हिस्सा लिया। और एआई और मशीन लर्निंग से प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस से लेकर डिजिटल ट्विन्स, प्रोडक्शन ऑप्टिमाइजेशन, इंजीनियरिंग ऑटोमेशन, सिक्योरिटी सिस्टम और इंडस्ट्री सॉल्यूशंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस -ड्रिवन एडवांसमेंट दिखाए। सेट ईडी एसके वर्मा ने लागत मूल्यांकन, प्रोजेक्ट प्लानिंग, ड्राइंग-कंटेंट एक्सट्रैक्शन और टाइम पर डिलीवरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती पैठ पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हालांकि वैश्विक सक्सेस रेट अभी भी कम है, लेकिन इसे जल्दी और असरदार तरीके से अपनाने से सेल को काफी फायदा हो सकता है। दरअसल, वर्कशॉप का मकसद यह पता लगाना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, सेल के ऑपरेशन्स में प्रोडक्टिविटी, सेफ्टी और डिसीजन-मेकिंग को कैसे बेहतर बना सकता है। सेमिनार के दौरान इस्पात उद्योग के उन क्षेत्रों में पर भी चर्चा हुई, जहां एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग किया जा सकता है। इससे पहले निदेशक (टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स और रॉ मटेरियल्स) मनीष राज गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेल में ग्राहक संतुष्टि, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने से सुरक्षा, कर्मचारियों का समेकित कल्याण और लागत में कमी सुनिश्चित होनी चाहिए। इस दौरान प्रतिनिधियों को व्यवहारिक, वैल्यू-एडेड एप्लीकेशन्स पर फोकस करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीजीएम सेट संजय कुमार ने सेट के लिए इस वर्कशॉप की इंपॉर्टेंस पर ज़ोर दिया, और तकनीकी में तरक्की को आगे बढ़ाने और फ्यूचर-रेडी कैपेबिलिटीज़ को मज़बूत करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर ज़ोर दिया। मौके पर ईडी एसडीटीडी दीपक जैन, मुख्य महाप्रबंधक सुनील गुप्ता, अनिल कुमार मिस्त्री, नीलेश सिन्हा, जितेंद्र सलूजा, एसके दास, तपस मोहंती, सलिल भट्टाचार्जी और एसपी दास समेत सीनियर एग्जीक्यूटिव्स मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




