राहे-सोनाहातू में अहीर समाज के जाति प्रमाण पत्र पर संकट
राहे और सोनाहातू क्षेत्र में अहीर समाज के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाना एक बड़ी समस्या बन गई है। हाल के निर्णय के बाद कई आवेदन खारिज हो रहे हैं, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। अहीर, ग्वाला और गोआर/गोवार के खतियान के आधार पर प्रमाण पत्र मिलने में कठिनाई हो रही है।

राहे/सोनाहातू, प्रतिनिधि। राहे एवं सोनाहातू क्षेत्र में अहीर समाज के लोगों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाना इन दिनों बड़ी समस्या बन गया है। प्रखंड-अंचल कार्यालय द्वारा हाल के निर्णय के बाद बड़ी संख्या में आवेदन खारिज किए जा रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कई परिवारों के खतियान में अहीर, ग्वाला और गोआर/गोवार दर्ज है, जिनके आधार पर पहले बीसी-2 श्रेणी का प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाता था। लेकिन अब अधिकारियों का कहना है कि ‘गोवार’ जाति झारखंड सरकार की बीसी-2 सूची में शामिल नहीं है, इसलिए प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा सकता।
इस फैसले से अहीर समाज में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि इससे वे नौकरी, छात्रवृत्ति और शिक्षा के अवसरों से वंचित हो सकते हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने सरकार से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


