डेढ़ माह बाद सिरका गांव में आई बिजली
प्रखंड के सिरका गांव में डेढ़ महीने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। भाजपा रांची जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और सांसद संजय सेठ के प्रयास से...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 29 Sep 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें
अनगड़ा, प्रतिनिधि।
प्रखंड के सिरका गांव में डेढ़ महीने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। भाजपा रांची जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और सांसद संजय सेठ के प्रयास से लगाए गए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने किया। मौके पर सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा, दुर्गा महतो, अगमलाल महतो, साहेबराम महतो, बलराम महतो, सुरेश महतो, नागेश्वर महतो, मनेश महतो, जगेश्वर महतो और सीताराम पाहन आदि मौजूद थे।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।