ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआगमन काल:: परिवार के गैर मसीही सदस्यों के साथ मनाएंगे क्रिसमस उत्सव

आगमन काल:: परिवार के गैर मसीही सदस्यों के साथ मनाएंगे क्रिसमस उत्सव

बरियातू में रहने वाला राय परिवार इस बार क्रिसमस अपने अंदाज में मनाएगा। परिवार के सभी सदस्य इसकी तैयारी में लग गए हैं। पूरा परिवार चर्च ऑफ नॉर्थ...

आगमन काल:: परिवार के गैर मसीही सदस्यों के साथ मनाएंगे क्रिसमस उत्सव
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 08 Dec 2022 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची, वरीय संवाददाता। बरियातू में रहने वाला राय परिवार इस बार क्रिसमस अपने अंदाज में मनाएगा। परिवार के सभी सदस्य इसकी तैयारी में लग गए हैं। पूरा परिवार चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, सीएनआई कलीसिया-छोटानागपुर डायसिस का सदस्य है। इन्होंने जरूरतमंदों की मदद और गैर मसीही सदस्यों के साथ मिलकर क्रिसमस का उत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

परिवार में कुल छह सदस्य हैं। अभिभावक के रूप में संत मिखाएल ब्लाइड स्कूल के पूर्व शिक्षक बसंत राय और सेंट्रल एक्साइज विभाग से सेवानिवृत्त हुई मंजूला राय हैं। उनकी चार बेटियां हैं। इसमें विमला राय कंप्यूटर टीचर, ममता राय नेत्रहीन विद्यालय में शिक्षिका, शांता राय घर में रहती हैं और ओमेगा राय पढ़ाई कर रही हैं।

ओमेगा ने इस वर्ष क्रिसमस की तैयारी के विषय में बताया कि प्रभु का आशीर्वाद हमारे परिवार को खूब मिला है। हमलोगों ने ओमेगा ट्यूशन सेंटर और एक दुकान भी खोली है। इस वर्ष हमलोगों ने अपने परिवार के वैसे लोगों व सदस्यों, जो गैर मसीही है के साथ क्रिसमस का पर्व मनाने का निर्णय लिया है। वे सभी इस वर्ष पर्व पर हमलोगों के घर पर आएंगे। उनकी बांट हमलोग जोह रहे हैं। उनके साथ उत्सव में शामिल होंगे। कैरोल गाएंगे और प्रभु का संदेश सुनाएंगे।

बताया कि क्रिसमस के पूर्व हमलोग घरों की साफ-सफाई करने में भी जुट गए हैं। इसके अलावा चर्च की सजावट व क्रिसमस की तैयारी को लेकर भी योगदान देंगे। 18 दिसंबर को संडे स्कूल के बच्चों के साथ क्रिसमस आधारित यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाटक मंचन में भी शामिल होंगे। जन्म पर्व से पहले हमलोगों की व्यवस्था तैयारी को लेकर बीत जाती है।

परिवार की ओर से क्रिसमस संदेश

बताया कि पूरे परिवार की ओर से क्रिसमस संदेश यह है कि यीशु आया और चरनी में आया। ईश्वर एक नन्हें बालक के रूप में आया। यीशु मसीह दोबारा इस जगत में आने वाले हैं। उनका दूसरा आगमन होगा। इसके लिए हमें तैयार रहना है। हम खुद भी आनंद मनाएं और वंचित सहित अन्य लोगों केा भी अपने आनंद में शरीक करे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें