फर्जी दस्तावेज मामले में रोहन को अग्रिम राहत नहीं
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपी रोहन कुमार की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, रोहन ने सत्येंद्र कुमार से दस्तावेज लेकर फर्जी बैंक खाता खोला और अन्य फर्जी दस्तावेज बनाए।

रांची। धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोपी रोहन कुमार की अग्रिम जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, रोहन व उसके सहयोगी अभिषेक ने मकान किराये पर लेने के बहाने सत्येंद्र कुमार से कई दस्तावेज लिए थे। बाद में इनका दुरुपयोग कर आईडीबीआई बैंक में फर्जी चालू खाता खोला गया और मो. इमरोज खान के नाम पर फर्जी जीएसटी और उद्यम पंजीकरण कराया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


