रांची में आदिवासियों का महाजुटान 12 को होगा
रांची में 12 अक्टूबर को आदिवासी महाजुटान का आयोजन डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। पहले यह मोरहाबादी मैदान में होना था। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि स्थल परिवर्तन...

रांची, वरीय संवाददाता। आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा के द्वारा 12 अक्तूबर को आयोजित आदिवासी महाजुटान अब पदमश्री डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। पूर्व में यह मोरहाबादी मैदान में होना था, लेकिन अब इसके स्थान में परिवर्तन किया गया है। शुक्रवार को हुए संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि स्थल परिवर्तन प्रशासनिक सुविधा, जनसहभागिता को ध्यान में रखकर किया गया है। इस महाजुटान में झारखंड समेत अन्य राज्यों के भी आदिवासी लाखों की संख्या में शामिल होंगे, क्योंकि कुड़मी समुदाय द्वारा जबरन आदिवासी का दर्जा पाने का प्रयास असंवैधानिक है।
ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा कि भारत के आदिवासियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे पूर्वजों ने न तो मुगलों को अपने क्षेत्र में टिकने दिया और न ही अंग्रेजों को। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज पांचवीं अनुसूची के तहत संरक्षित हैं, जबकि कुड़मी समाज राजनीतिक दबाव बनाकर संविधान की भावना को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। मौके पर प्रकाश हंस, दिनेश मुंडा, विजय करमाली, मनोज मुंडा, रूपलाल मांझी, भोला मुर्मू, बहाराम मुर्मू, सुनिल टुडू, गैरवर्धन मरांडी, सेवा लाल मांझी सहित कई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




