जिला परिषद सदस्य ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे

Jan 13, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

चान्हो में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े बांटे। उन्होंने मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए संपन्न वर्ग से मदद की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद थे।

जिला परिषद सदस्य ने जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे

चान्हो, प्रतिनिधि। क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने मंगलवार को दो दर्जन से अधिक गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और गरीबों की सेवा करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। आदिल ने समाज के संपन्न वर्ग से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।