ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआदिवासी छात्रों ने अमित शाह का विरोध किया

आदिवासी छात्रों ने अमित शाह का विरोध किया

आदिवासी छात्र-छात्राओं ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनके साथ आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ता भी थे। रांची कॉलेज गेट...

आदिवासी छात्रों ने अमित शाह का विरोध किया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Sep 2017 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

आदिवासी छात्र-छात्राओं ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उनके साथ आदिवासी छात्र संघ के कार्यकर्ता भी थे। रांची कॉलेज गेट के सामने आदिवासी छात्र संघ (एसीएस) अमित शाह और मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ नारेबाजी की। एसीएस के अध्यक्ष संजय महली ने कहा कि राज्य सरकार जगह-जगह पोस्टर-बैनर पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि राज्य में बीएड की छात्रवृत्ति 50,000 से घटाकर, 15,000 कर दी गई है। रांची में एससी/एसटी/ओबीसी, सबके लिए नामांकन शुल्क एक किए जाने का विरोध किया गया। साथ ही, रांची कॉलेज का नाम झारखंड के महापुरुष पर न रखकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय किए जाने पर भी विरोध जताया गया। एससीएस सदस्यों ने कहा कि अगर सरकार उनके मुद्दे नहीं सुनती है, तो रांची कॉलेज में अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी कर दी जाएगी। प्रदर्शन में कमल तिर्की, सूरज टोप्पो, अमनदीप मुंडा, संदीप उरांव, आदित्य, आशा, आभा, सुकरमुनी, रेशमा समेत बड़ी संख्या में रांची कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें