Ranchi News: गवाह के नहीं पहुंचने पर मारपीट का आरोपी बरी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची में न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी की अदालत ने मारपीट मामले में आरोपी राहुल कुमार को सबूत की कमी के चलते बरी कर दिया। मामला 24 फरवरी 2023 का है, जिसमें आरोप था कि शादी समारोह के दौरान विवाद के बाद छेड़छाड़ की गई। किसी भी गवाह का पेश न होना मुख्य कारण रहा।

Ranchi News: गवाह के नहीं पहुंचने पर मारपीट का आरोपी बरी

Ranchi News: रांची। न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना कुमारी की अदालत ने मारपीट मामले के आरोपी राहुल कुमार उर्फ सतीश सिंह को साक्ष्य के अभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान एक भी गवाह नहीं पहुंचा। मामला 24 फरवरी 2023 का जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 91/23 से संबंधित था। आरोप था कि शादी समारोह में वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद के बाद आरोपी और उसके साथियों ने उत्तम प्रकाश और उसके दोस्त विकास कुमार के साथ मारपीट की। विकास के सिर में चोट लगने और उत्तम की सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।

अभियोजन को पर्याप्त अफसर मिलने के बावजूद कोई गवाही नहीं हुई। अदालत ने कहा कि यह साक्ष्य विहीन मामला है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: गवाह के नहीं पहुंचने पर मारपीट का आरोपी बरी