
दिल्ली में स्निग्धा सिंह की तलाश में एसीबी की छापेमारी
दिल्ली के वसंत विहार में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने संयुक्त सचिव के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई स्निग्धा सिंह की तलाश में की गई, जो हजारीबाग भूमि घोटाले में संलिप्त हैं। उनके बेटे सनत सिंह से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिसमें बेनामी संपत्तियों और धन के प्रवाह के तरीके शामिल हैं।
दिल्ली के वसंत विहार और केंद्रीय संयुक्त सचिव के आवास पर सर्च बेटे सनत सिंह से पूछताछ में कई अहम जानकारियां एसीबी को मिलने लगी रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो गुरुवार तड़के लगभग चार बजे, एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दिल्ली के वसंत विहार और भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव (भारतीय डाक सेवा) के आधिकारिक आवास पर समकालीन छापेमारी की। यह तलाशी स्निग्धा सिंह, पत्नी विनय सिंह, की तलाश में की गई, जो हजारीबाग भूमि घोटाले में आईएएस विनय चौबे, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह के साथ मिलीभगत में संलिप्त हैं। एसीबी की तकनीकी सेल द्वारा कई दिनों की डिजिटल निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के बाद यह कार्रवाई की गई।

मौके पर यह पाया गया कि स्निग्धा सिंह पहले ही स्थान से निकल चुकी थीं, लेकिन उनके पुत्र सनत सिंह मिले, जिनसे पूछताछ चल रही है और जो महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं। विशेषकर माता के वर्तमान ठिकाने, विनय चौबे-विनय सिंह-स्निग्धा सिंह के संबंध और धन-प्रवाह के तरीके। मौके से कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं और उनका विश्लेषण जारी है। सनत सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है, उन्हें केवल पूछताछ के लिए रखा गया है और वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। तलाशी में एक और बड़ा खुलासा यह हुआ कि वसंत विहार स्थित नई खरीदी गई संपत्ति, सी-24, का उपयोग कथित रूप से बेनामी धन के संचालन और गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि विनय चौबे की अवैध कमाई इसी संपत्ति के माध्यम से घुमाई जा रही थी। एसीबी को उम्मीद है कि मनी लाउंड्रिंग का विस्तृत ट्रेल हजारीबाग भूमि घोटाले की साजिश, • आबकारी घोटाले में धन के प्रवाह और विनय चौबे की बेनामी संपत्तियों के नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलू आज की पूछताछ और जब्त डिवाइसेज से और स्पष्ट होंगे। एसीबी ने कहा है कि यह कार्रवाई जांच में तेज और निर्णायक प्रगति है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे सामने आने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


