विनय चौबे के मामले में बैंक लॉकरों की जानकारी जुटा रही एसीबी
झारखंड में एसीबी ने सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों को पत्र लिखकर जेल में बंद आईएएस विनय चौबे और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों और लॉकरों की जानकारी मांगी है। इसमें स्वप्ना संचिता के नाम पर एसबीआई के दो लॉकर और कुल दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट की जांच की जा रही है।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एसीबी ने झारखंड में संचालित हो रहे सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक को पत्र लिखकर विनय चौबे के मामले में जानकारी मांगी है। यह जानकारी मांगी है कि जेल में बंद आईएएस विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी के पास किस-किस बैंक में कितने अकाउंट हैं। बैंक अकाउंट के साथ-साथ इन आरोपियों ने कितना लॉकर ले रखा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि उक्त लोगों के नाम पर कोई लॉकर है तो उसे अगले आदेश तक फ्रिज कर दिया जाए।
एसीबी को आरंभिक जानकारी मिली है कि विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता के नाम पर एसबीआई बैंक के दो लॉकर हैं। एसीबी कुल दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विनय चौबे के अलग-अलग जिलों में डीसी और उत्पाद विभाग में सचिव रहते हुए कितने पैसों का भ्रष्टाचार किया गया है और भ्रष्टाचार के जरिए की गई काली कमाई को कैसे और कहां निवेश किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


