खूंटी में एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान समारोह 14 से

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान सह  शिक्षा मेला 14 एवं 15 को खूंटी में एबीवीपी का

खूंटी में एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान समारोह 14 से

खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी जिला इकाई की ओर से 14 और 15 मई को बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षा मेला आयोजित किया जाएगा। एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने बताया कि 14 मई को मैट्रिक और 15 मई को इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें जैक, सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड के विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मेले में विद्यार्थियों और अभिभावकों को विभिन्न कोर्स, करियर विकल्प, उच्च शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी नि:शुल्क दी जाएगी।

आर्थिक अभाव से जूझ रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल होने की अपील की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।