खूंटी 02 छात्र नेता प्रकाश टूटी का एबीभीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ चयन, बिरसा कॉलेज में किया गया सम्मानित
खूंटी के बिरसा कॉलेज के छात्र नेता प्रकाश टूटी का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चयन हुआ है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उन्हें सम्मानित किया। यह झारखंड के लिए गर्व की बात है।

खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिरसा कॉलेज खूंटी के छात्र नेता प्रकाश टूटी के चयन की खबर मिलते ही कॉलेज परिसर में उल्लास का माहौल बन गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बिरसा कॉलेज में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज प्रशासन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने प्रकाश टूटी को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सीके भगत ने कहा कि एबीवीपी जैसे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खूंटी जिले के छात्र को स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने प्रकाश टूटी की मेहनत, नेतृत्व क्षमता और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद राजकुमार गुप्ता ने कहा कि साधारण परिवार से आने वाले प्रकाश टूटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भगवान बिरसा मुंडा की धरती को गौरवान्वित करने वाला कदम है। समारोह में कई शिक्षक और छात्र नेताओं की रही मौजूदगी: इस अवसर पर डॉ अभिषेक कुमार, सिजेरिन सुरीन, विजय प्रधान, प्रकाश प्रामाणिक, जगन्नाथ मुंडा, अजय जायसवाल, संजय मुंडा, राजदीप गुप्ता सहित कई शिक्षक एवं छात्र नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रकाश टूटी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


