
नगर निकाय चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : आप
आप के झारखंड सह-प्रभारी रांची दौरे पर पहुंचे, संगठन विस्तार पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आम आदमी पार्टी, झारखंड के सह प्रभारी सुशील सिंह ने कार्यकर्ताओं से नगर निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इसके बाद कार्यकर्ताओं को मिशन 2029 के लिए भी तैयार रहना है। वे रविवार को रांची दौरे पर थे। इस दौरान धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा के सभागार में कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सह-प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आज देश की राजनीति बदल कर रख दी है। मजबूरन दूसरे दलों को भी शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी, रोजगार-सम्मान राशि जैसे मुद्दों को अपने घोषणापत्र में डालना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आप झारखंड के हर जिले में संगठन विस्तार पर काम कर रही है। रांची, रामगढ़ एवं खूंटी से आए कार्यकर्ताओं को उन्होंने प्रखंड से पंचायत तक संगठन निर्माण करने को कहा। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर देशभर की जनता आशा भरी निगाह से देख रही है। झारखंड में संगठनात्मक मजबूती लाकर विकल्प प्रस्तुत करना होगा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जोनल पर्यवेक्षक राजेश लिंडा ने कहा कि झारखंड में सभी वर्गों के लोगों के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाकर संगठन को मजबूत करना होगा। इस दौरान पलामू क्षेत्र से आने वाले हुसैनाबाद के पूर्व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के विश्वा जी को प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी बनाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को प्रीतम मिश्रा, दिनेश यादव, पवन पांडेय, नरेंद्र चौबे आदि ने भी संबोधित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




