विधायक पर शिलान्यास के बाद सड़क नहीं बनाने का आरोप

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण सिंह ने हटिया विधायक नवीन जयसवाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने दो साल पहले कई सड़कों का शिलान्यास किया, लेकिन अब तक एक भी सड़क का निर्माण नहीं हुआ। उन्होंने विधायक को जनता के साथ विश्वासघात करने और सरकारी स्कूलों व स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाया।

विधायक पर शिलान्यास के बाद सड़क नहीं बनाने का आरोप

रातू, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण सिंह ने रविवार को गुटुटोली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हटिया विधायक नवीन जयसवाल पर शिलान्यास के बाद दर्जनों सड़कों के निर्माण से पल्ला झाड़ने का आरोप लगाया। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि रांची सांसद संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने चुनाव से पूर्व रातू तथा नगड़ी क्षेत्र में कई सड़कों का शिलान्यास किया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद एक भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने विधायक पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को केवल आश्वासन दिया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।

लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्र के सरकारी स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। वहीं युवा नेता सन्नी उरांव ने नगड़ी प्रखंड में विधायक की टालमटोल नीति की आलोचना की। इस दौरान मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।