ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीआदि महोत्सव अब जारी रहेगा चार फ़रवरी तक

आदि महोत्सव अब जारी रहेगा चार फ़रवरी तक

रांची में 19 जनवरी से शुरू हुआ आदि महोत्सव अब 04 फ़रवरी तक जारी रहेगा। यह जानकारी महोत्सव की आयोजक संस्था ट्राईफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक ए डी मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि आदि महोत्सव' को पहले 28...

आदि महोत्सव अब जारी रहेगा चार फ़रवरी तक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 28 Jan 2018 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची में 19 जनवरी से शुरू हुआ आदि महोत्सव अब 04 फ़रवरी तक जारी रहेगा। यह जानकारी महोत्सव की आयोजक संस्था ट्राईफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक एडी मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि आदि महोत्सव' को पहले 28 जनवरी तक ही चलना था लेकिन रांची की जनता की मांग को देखते हुए अब इस महोत्सव को चार फरवरी तक जारी रखा जायेगा। 19 जनवरी को महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के ऑड्रे हाउस में किया था। इसमें पहले ही दिन से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि यहां जनजातीय उत्पादों, खानपान, शिल्प, वस्त्रों, और कपड़ों के कुल 70 स्टाल लगे हैं, जिसमे झारखंड से 20 स्टाल हैं। इसके साथ ही जनजातीय व्यंजनों का लुत्फ़ लेने के लिए भी यहां बहुत से स्टाल लगे हुए हैं जहां लोग परिवार के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद उठाने के लिए बड़ी तादाद में पहुंच रहें हैं, जबकि हर शाम यहां जनजातीय लोक कलाओं, उनकी संस्कृति, गीत संगीत और नृत्य का भी सजीव कार्यक्रम पेश किया जा रहा है जिसे देखने सुनने के लिए शौकीनों की भारी भीड़ शाम से पहले ही जमा हो जाती है।

एडी मिश्र ने बताया कि इस राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में 25 राज्यों के 100 शिल्पकार और मास्टर आर्टिस्ट भाग ले रहे हैं। 'आदि महोत्सव' के नाम से आयोजित यह शिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम जनजातीय शिल्प, संस्कृति, खानपान, और आदिवासियों के उत्पादों के व्यापार की भावना को मुख्य रूप से दर्शा रही है और लोगों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय हो चली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें