Ranchi News: परता मुंडा के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Ranchi News: अड़की प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह ग्राम प्रधान परता मुंडा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को हूंठ ग्राम मे

Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह ग्राम प्रधान परता मुंडा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को हूंठ ग्राम में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल हुए। परता मुंडा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपने सरल एवं मिलनसार व्यवहार के कारण लोगों के बीच उनकी अलग पहचान थी। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उन्हें रामकृष्ण मिशन कृषि विज्ञान केंद्र से कृषि संबंधी प्रशिक्षण मिला था।
अंतिम संस्कार में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल भी शामिल हुए। उन्होंने परता मुंडा के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से समाज ने एक समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। मौके पर पंचायत अध्यक्ष दीनू प्रमाणिक, अड़की प्रखंड अध्यक्ष चंद्र सहाय शोले, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मुंडा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। लोगों ने नम आंखों से परता मुंडा को अंतिम विदाई दी।


