हाथी के हमले में घायल व्यक्ति को 90 हजार रुपये का चेक सौंपा
प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा हाथी के हमले से घायल व्यक्ति को 90 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। प्रखंड प्रमुख लीलमनी देवी, उप प्रमुख...
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 09 Dec 2022 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें
राहे, प्रतिनिधि।
प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा हाथी के हमले से घायल व्यक्ति को 90 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। प्रखंड प्रमुख लीलमनी देवी, उप प्रमुख उमेश प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य निधि देवी, वनकर्मी राजू कुमार ने हेसाहातू गांव के माताशरण कोइरी को 90 हजार रुपये का चेक सौंपा। माताशरण 28 अक्तूबर 2021 की सुबह हाथी के हमले से घायल हो गया था। उसके इलाज के लिए वन विभाग ने तत्काल 10 हजार रुपये दिए थे। हाथी के हमले से घायल होने पर घायल की स्थिति के अनुसार एक लाख रुपये इलाज के लिए देने का प्रावधान है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।