सौदाग गांव में प्रकृति संग संतुलित जीवनशैली का आह्वान
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को रांची के सौदाग गांव में इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन नई दिल्ली और काश्वी ट्रस्ट की ओर से पौधरोपण किया गया।

रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को रांची के सौदाग गांव में इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन नई दिल्ली और काश्वी ट्रस्ट की ओर से पौधरोपण किया गया। इसमें ग्रामीणों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ सैमसन टोप्पो, अध्यक्ष, झारखंड राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ ने वनीकरण व वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और गैर-नवीकरणीय संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् व भूवैज्ञानिक डॉ नितिश प्रियदर्शी ने कहा कि अपनी मिट्टी को नमन करें। पर्यावरण को बचाएं, वरना उसके प्रकोप का सामना करने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रकृति के साथ संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। सौदाग ग्राम के मुखिया पतरस तिर्की ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराने की अपील की। डॉ उमेश चंद्र शर्मा, अध्यक्ष, इंडियन वेटरिनरी एसोसिएशन, नई दिल्ली ने भी अपने विचार साझा किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


