ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची में 95 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए सत्यापन पूरा

रांची में 95 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए सत्यापन पूरा

रांची। प्रमुख संवाददाता रांची जिले में विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की पोस्ट...

रांची में 95 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए सत्यापन पूरा
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 10 Mar 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

रांची जिले में विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान की मंजूरी देने के मामले पर बुधवार को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न संस्थानों के करीब एक लाख छात्रों ने छात्रृवत्ति के लिए आवेदन दिया है। इनमें करीब 95 हजार के आवेदन सत्यापित कर लिए गए। जिनका सत्यापन कर लिया गया उन्हें अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समिति के पास भेजा गया है, ताकि इन्हें छात्रवृत्ति मिल सके। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि पोर्टल में कुल 276 संस्थान इनरोल हुए हैं। इनकी जांच की गयी। जिनमें तीन सही नहीं पाए गए। उपायुक्त छवि रंजन ने कुछ संस्थानों के के बारे में समिति के सदस्यों से विस्तार से जानकारी ली गई। उन्होंने भी कुछ संस्थानों के जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद सही पाए जाने पर ऐसे संस्थानों के बच्चों द्वारा समर्पित किए गए आवेदन को वेरीफाई करने के बाद छात्रवृत्ति दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें