ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड के 94 रैन बसेरों, आश्रयगृहों में मिलेंगे सेनिटाइजर, मास्क और भोजन

झारखंड के 94 रैन बसेरों, आश्रयगृहों में मिलेंगे सेनिटाइजर, मास्क और भोजन

झारखंड के 94 रैन बसेरों, आश्रयगृहों में मिलेंगे सेनिटाइजर, मास्क और भोजन झारखंड के 94 रैन बसेरों, आश्रयगृहों में मिलेंगे सेनिटाइजर, मास्क और...

झारखंड के 94 रैन बसेरों, आश्रयगृहों में मिलेंगे सेनिटाइजर, मास्क और भोजन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 30 Mar 2020 02:07 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के 94 आश्रयगृहों या रैन बसेरों में स्वास्थ्य की नियमित जांच होगी। वहां ठहरने वालों राहगीरों को सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। तीन समय भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। कोरोना के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर नगरीय प्रशासन निदेशालय ने इसकी तैयारी करने के लिए कहा है।सहायक नगरीय प्रशासन निदेशक संजय कुमार ने बताया कि आश्रयगृहों के संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी कर्मचारियों को मास्क या सेनिटाइजर उपलब्ध कराएं। इसके अलावा आश्रयगृहों में समुचित साफ-सफाई या सोशल डिस्टेंसिंग आदि के साथ ही समय-समय पर जारी हो रही मेडिकल एडवाइजरी का पालन भी सुनिश्चित कराई जाए। सहायक निदेशक ने रविवार की शाम को रिम्स और खादगढ़ा स्थित दो प्रमुख आश्रयगृहों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित राज्यभर के आश्रयगृहों में बेघरों, बेसहारा और राहगीरों के लिए अस्थायी रूप से ठहरने की व्यवस्था है। कोरोना के मद्देनजर हुए लॉकडाऊन के कारण इनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। प्रदेश के नगर निकायों को भी इसके बारे में आवश्यक तैयारी के लिए कहा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें