नाई समाज को शिक्षा और रोजगार से जोड़ना जरूरी : नवीन जयसवाल
रांची में चौरासी महासभा के बैनर तले नाई समाज की 84वीं वार्षिक महासभा का आयोजन हुआ। विधायक नवीन जयसवाल ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कुरीतियों को छोड़ने की अपील की। कार्यक्रम में महिला मंडल और समाज के कई सदस्य शामिल हुए।

रातू, प्रतिनिधि। चौरासी महासभा के बैनर तले जिला नाई समाज, रांची की 84वीं वार्षिक महासभा का आयोजन शनिवार को ठाकुर बगीचा, आमटांड़, रातू में किया गया। कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महासभा को संबोधित करते हुए विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि नाई समाज को संगठित होकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और नई तकनीक से जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को कुरीतियों को छोड़कर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रखंड स्तर पर संगठन मजबूत करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि समाज पहले अधिक संगठित था, लेकिन आज बिखराव दिख रहा है, जिसे जोड़ने की आवश्यकता है।
इससे पूर्व गिरीडीह से आई उषा देवी ने महिलाओं को आगे आने की बात कही, जबकि पश्चिम बंगाल से आई सचिता प्रमाणिक ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता पर जोर दिया। महासभा में मुकेश ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, चंदन ठाकुर, अतुल ठाकुर, आकाश प्रमाणिक, रमेश भंडारी, रवि ठाकुर सहित कई लोगों ने समाज की मजबूती पर विचार रखे। महिला मंडल से लक्ष्मी देवी, राजलक्ष्मी देवी, माधुरी देवी, सविता देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, बोकारो, गिरिडीह और पश्चिम बंगाल से समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई, संचालन रवि ठाकुर ने किया। विधायक नवीन जयसवाल ने घोषणा की कि नाई समाज के बच्चों के लिए नाई भवन के ऊपर दो मंजिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा, जहां दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क रहने की सुविधा मिलेगी। साथ ही ठाकुर बगीचा में बाउंड्री निर्माण कराने की भी बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


