ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनए वर्ष में ग्रिड से अंडरग्राउंड केबल से जुड़ जाएंगे 8 सब स्टेशन

नए वर्ष में ग्रिड से अंडरग्राउंड केबल से जुड़ जाएंगे 8 सब स्टेशन

रांची। संवाददाता नव वर्ष में ग्रिड से आने वाली 33 केवी लाइन आठ सब नव वर्ष में ग्रिड से आने वाली 33 केवी लाइन आठ सब स्टेशनों से अंडरग्राउंड केबल के...

नए वर्ष में ग्रिड से अंडरग्राउंड केबल से जुड़ जाएंगे 8 सब स्टेशन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 01 Jan 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

नव वर्ष में ग्रिड से आने वाली 33 केवी लाइन आठ सब स्टेशनों से अंडरग्राउंड केबल के माध्यम से जुड़ जाएंगी। इसमें मोरहाबादी, कुसई, हरमू, अरगोड़ा, आइटीआई, पॉलिटेक्निक, पुंदाग, सदाबहार सब स्टेशन शामिल है। इससे हर प्रकार के मौसम में निर्बाध आपूर्ति हो पाएंगी। इसके अलावा सिमडेगा व लोहरदगा में ट्रांसफार्मर रिपयरिंग वर्कशॉप का भवन बनकर तैयार है। यह भी फरवरी माह तक चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा खूंटी और इटकी टीआरडब्ल्यू का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इन टीआरडब्ल्यू के चालू हो जाने से रांची टीआरडब्ल्यू में ट्रांसफार्मर मरम्मतकरण का लोड कम होगा और कम समय में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य पूरा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें