79th Independence Day Celebrated at HH High School Brambe with Unity in Diversity Theme स्कूली बच्चों ने भारत की विविधता में एकता की झलक दिखाई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News79th Independence Day Celebrated at HH High School Brambe with Unity in Diversity Theme

स्कूली बच्चों ने भारत की विविधता में एकता की झलक दिखाई

रांची में एचएच हाई स्कूल, ब्रांबे में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। बच्चों ने विविधता में एकता का संदेश देते हुए प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि अनीता देवी ने तिरंगा फहराकर बच्चों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 16 Aug 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
स्कूली बच्चों ने भारत की विविधता में एकता की झलक दिखाई

रांची, विशेष संवाददाता। एचएच हाई स्कूल, ब्रांबे में शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को दिखाते हुए अनेकता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्राम्बे ग्राम की मुखिया अनीता देवी ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर बच्चों को अपने देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बच्चों ने पिरामिड बनाकर अपनी मौलिकता को प्रदर्शित किया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं, जिससे भारत की विविधता में एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत हुआ।

मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो शाहिद हसन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के ऐतिहासिक संदेश को याद दिलाते हुए कहा कि तिरंगा किसी एक समुदाय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह सभी भारतीयों की एकता और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने यह संकल्प दिलाया कि अंतिम सांस तक तिरंगे के मान को बनाए रखें और इसे कभी झुकने न दें। समारोह में स्कूल की प्राचार्या रोशन आरा, निदेशक शाहिद शादाब हसन सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।