
नवोदय विद्यालय मेसरा में एनसीसी दिवस मनाया गया
रांची में जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा और 19 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा 78वां एनसीसी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेकेंड ऑफिसर अजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट, ड्रिल और व्याख्यान में भाग लिया। प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
रांची, वरीय संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा व 19 झारखंड बटालियन एनसीसी रांची की ओर से रविवार को 78वां एनसीसी दिवस का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेकेंड ऑफिसर अजीत कुमार मंडल के निर्देशन में कैडेट रौनक मांझी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट, ड्रिल स्क्वायर टेस्ट, राइफल ड्रिल, एनसीसी दिवस पर व्याख्यान आदि गतिविधियों में भाग लिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और एनसीसी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना सिखाती है। वही एनसीसी अधिकारी सेकंड ऑफिसर अजीत कुमार मंडल ने विद्यार्थी जीवन में एनसीसी के महत्व की जानकारी साझा करते हुए कैडेट्स को आर्म फोर्स में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार, विजय कुमार, दिनेश कुमार, मंजुलिका पांडे, रीता सिंह, पूजा मरांडी सहित बड़ी संख्या में कैडेट आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




