रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो
राज्य के 12 जिलों में शनिवार को एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले, जबकि 12 जिलों में 78 मरीज मिले हैं। इसमें 70.51 प्रतिशत यानी 55 मरीज केवल रांची में मिले हैं। यही नहीं, शनिवार को राज्य के 13 जिलों में 177 मरीज स्वस्थ भी हुए, जिसमें 59.32 प्रतिशत यानी 105 मरीज केवल रांची के हैं। साथ ही शनिवार को राज्य में एक मरीज की मौत भी हुई, वह भी रांची का है।
इसके साथ ही राज्य में अबतक मिले मरीजों की संख्या जहां 1 लाख 18 हजार 232 हो गयी है, वहीं अबतक 1 लाख 16 हजार 293 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अब महज 878 मरीज एक्टिव रह गए है, जबकि मृतकों की संख्या 1061 पहुंच चुकी है।